66th Filmfare Awards 2021: शनिवार को मुंबई में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में तापसी पन्नू की फ़िल्म, ‘थप्पड़’ ने सबसे अधिक 7 ट्रॉफी जीते। अमिताभ बच्चन की फ़िल्म, ‘गुलाबो सिताबो’ के झोले में भी 6 ट्रॉफी आई। दिवंगत अभिनेता इरफान खान को मरणोपरांत बेस्ट एक्टर से नवाजा गया। उन्हें ये अवॉर्ड उनकी फ़िल्म, ‘अंग्रेजी मीडियम’ के लिए दिया गया।
इरफान खान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। उनके बेटे बाबिल ने अपने पिता की तरफ से उन पुरस्कारों को ग्रहण किया। फिल्मफेयर पुरस्कार साल 2020 की फिल्मों के लिए दिया गया है।
ये है विनर्स की पूरी लिस्ट- सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म – थप्पड़
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – ओम राउत (फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर के लिए)
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म (क्रिटिक्स)- प्रतीक वत्स (इब एली ऊह)
सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता – इरफ़ान ख़ान (फ़िल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)- अमिताभ बच्चन (फिल्म गुलाबो सिताबो के लिए)
सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री- तापसी पन्नू (फ़िल्म थप्पड़ के लिए)
सपोर्टिंग रोल में सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता – सैफ अली खान (फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर के लिए)
सपोर्टिंग रोल में सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री – फारुख जफ्फर (गुलाबो सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ कहानी – अनुभव सिन्हा और मृणमयी लगू (फ़िल्म थप्पड़ के लिए)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा – रोहेना गेरा (फ़िल्म सर के लिए)
सर्वश्रेष्ठ डायलॉग – जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर – राजेश कृष्णन (लूटकेस)
सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू एक्टर – अलाया (जवानी जानेमन)
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक एल्बम – प्रीतम (लूडो)
सर्वश्रेष्ठ गीतकार – गुलज़ार (छपाक)
सर्वश्रेष्ठ मेल सिंगर – राघव चैतन्य (एक टुकड़ा धूप का – छपाक)
सर्वश्रेष्ठ फीमेल सिंगर- आशीष कौर (मलंग टाइटल ट्रैक)
लाइफस्टाइल अचीवमेंट अवॉर्ड- इरफ़ान ख़ान
सर्वश्रेष्ठ एक्शन – रमजान बुलुट और आरपी यादव (तानाजी: द अनसंग वॉरियर)
सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर – मंगेश उर्मिला (थप्पड़)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी – अभिक मुखोपाध्याय (गुलाबो सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – फराह ख़ान (दिल बेचारा टाइटल ट्रैक)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन – वीरा कपूर (गुलाबो सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग – यशा पुष्पा रामचंदानी (थप्पड़)
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन – कामोद खराड़े (थप्पड़)